फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागर परिक्रमा से लौटी टीम तारिणी को बधाइयों का तांता, पीएम से की मुलाकात

Thu, 24 May 2018 11:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

सागर परिक्रमा से लौटी टीम तारिणी को बधाइयों का तांता लगा हुआ है। आईएनएसवी तारिणी पर सवार होकर सागर के रास्ते दुनिया की परिक्रमा करने वाली देश की जांबाज महिला दल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने टीम तारिणी के साथ करीब आधा घंटे का समय बिताया। प्रधानमंत्री ने टीम तारिणी से दुनिया की परिक्रमा के बारे में उनके अनुभव के बारे में जाना। 

प्रधानमंत्री ने पूछा कि जब यहां से गए तो तब कैसा अनुभव हो रहा था और वापस आए तो कैसा अनुभव हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम तारिणी को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि सिर्फ नेवी की ही नहीं, बल्कि भारतीयों की है। 
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भी टीम तारिणी को उनके सफल मिशन को बधाई दी है। 24 मई वीरवार को टीम तारिणी के साथ मेनका गांधी से मुलाकात करेगी।  

सागर परिक्रमा से लौटी टीम तारिणी को बधाइयों का तांता

आईएनएसवी तारिणी पर सवार होकर सागर के रास्ते दुनिया की परिक्रमा करने वाली देश की जांबाज महिला दल ने अपने मिशन को पूरा कर लिया है। 21 मई सोमवार को देश पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर उनके हौसले को सराहा और शुभकामनाएं दी हैं।

क्रिकेट के भगवान कह जाने वाले सचिन तेंदुलकर, पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग तथा हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने भी प्रतिभा को ट्विटर के माध्यम से बधाई दी है। खेल, बॉलीवुड से लेकर राजनीति से जुड़े लोगों को सोशल मीडिया के जरिये टीम तारिणी को बधाई दी जा रही है।

इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आठ मार्च को महिला दिवस पर टीम को महिला सशक्तीकरण सम्मान से सम्मानित कर चुके हैं। कुल्लू जिले के मौहल की लेफ्टिनेंट प्रतिभा जम्वाल के पिता रवि जम्वाल ने बेटी की सफलता पर हर्ष जताया है।
विज्ञापन

 मुख्यमंत्री ने लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा को दी बधाई

कहा कि उनकी बेटी भी देश की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा बन गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जम्वाल को प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी है।

कुल्लू जिले की लेफ्टिनेंट जम्वाल महिला नौसेना दल की सदस्य थीं, जो हाल ही में जल मार्ग से पूरे विश्व की परिक्रमा के बाद वापिस भारत पहुंची हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को अपनी बेटियों पर गर्व है, जो प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें