फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सर्दियों में छोटी इलायची के तेवर गर्म, पांच हजार प्रतिकिलो दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ महीने में ही बड़ी और छोटी इलायची के दामों में आया 500 से एक हजार रुपये की बढ़ोतरी
विज्ञापन

राजधानी में इलायची की असम, केरल, सिक्किम और नेपाल से आती है सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के बाजारों में सर्दियों के दौरान छोटी और बड़ी इलायची के तेवर गर्म हो गए हैं। बाहरी राज्यों से सप्लाई कम आने के चलते दामों में बढ़ोतरी हो रही है। डेढ़ महीने में ही दोनों के दामों में 500 से एक हजार रुपये प्रतिकिलो तक की बढ़ोतरी हुई है।
राजधानी में छोटी और बड़ी इलायची की सप्लाई असम, केरल, सिक्किम, नेपाल से आती है। शिमला के गंज बाजार में पहले छोटी इलायची 3500 से चार हजार रुपये प्रतिकिलो तक बिक रही थी वह अब 4400 से पांच हजार रुपये प्रतिकिलो में बिक रही है। बड़ी इलायची 1800 से 2000 रुपये प्रतिकिलो बिक रही थी, अब बाजार में इसके दाम 2200 से 2500 रुपये प्रतिकिलो हो गए हैं।
विज्ञापन

गंज बाजार के रिटेल कारोबारियों का कहना है कि इलायची की मांग सर्दी के मौसम में बढ़ जाती है क्योंकि इन दिनों में लोग चाय में इलायची डालकर पीना पसंद करते हैं। इसके अलावा मकर संक्रांति के बाद विवाह सहित अन्य शुभ मुहूर्त शुरू हो जाते हैं। ऐसे में मसालों सहित इलायची की मांग बढ़ गई है। इलायची के दाम बाहरी राज्यों से ही बढ़कर आ रहे हैं। ऐसे में उन्हें भी ग्राहकों को महंगे दामों पर इलायची बेचनी पड़ रही हैं। बड़ी इलायची जहां 250 रुपये में 100 ग्राम मिल रही है, वहीं छोटी इलायची 500 रुपये में 100 ग्राम बिक रही है। लोग दाम देखकर 100 की जगह 50 ग्राम ही इलायची खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

कारोबारी हनी सिंह ने कहा कि अब बाहरी राज्यों से ज्यादातर मसालों की सप्लाई विदेशों में हो रही है जहां पर कारोबारियों को दोगुने दाम मिल रहे हैं। देश में केवल बचा हुआ माल बिकने के लिए आ रहा है। इसके चलते राजधानी में मांग के अनुसार इलायची नहीं पहुंच रही है और जो पहुंच रही है वह भी महंगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें