फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचआरटीसी प्रबंध निदेशक से आश्वासन मिलने के बाद पेंशनरों का धरना-प्रदर्शन स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम मुख्यालय में प्रबंध निदेशक के साथ हुई एचआरटीसी पेंशनरों की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी ) पेंशनरों का शुक्रवार को एचआरटीसी मुख्यालय के बाहर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन स्थगित हो गया है। वीरवार को निगम मुख्यालय में प्रबंध निदेशक के साथ हुई लंबी बैठक में मिले आश्वासन के बाद पेंशनरों ने अपने प्रदर्शन को टालने का फैसला किया है। एचआरटीसी पेंशनर ज्वांइट फ्रंट के सचिव राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि वीरवार को निगम मुख्यालय में प्रबंध निदेशक निपुण जिंदल के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में पेंशनरों के मुद्दों को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। बैठक में प्रबंध निदेशक ने सभी मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है। इसके बाद प्रस्तावित निगम मुख्यालय का घेराव और धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है। सचिव ने कहा कि प्रबंध निदेशक ने सभी पेंशनरों को एक साथ पेंशन जारी करने, तीन प्रतिशत डीए में बढ़ोतरी, 2016 से लंबित पेय स्केल व पेंशन की लंबित देनदारियां, लंबित चिकित्सा बिल को चरणबद्ध तरीके से जारी करने का आश्वासन दिया है। इसमें तीन माह के चिकित्सा बिलों का जल्द भुगतान करने को कहा है। इसके अलावा पेंशनरों को 8 माह के एरियर का प्रपोजल तैयार करके उसका एक साल में भुगतान करने, 75 वर्ष से ऊपर वालों को डीए के एरियर का भुगतान हो चुका है। अन्य पेंशनरों को 2018 तक के डीए के एरियर के भुगतान को चरणबद्ध तरीके से जारी करने समेत कुल 10 मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही कुछ मांगों पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ चर्चा करने के बाद फैसला लेने की बात कही है।
विज्ञापन

राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि प्रबंधन से सभी मांगों पर आश्वासन मिलने के बाद फ्रंट ने अपने प्रदर्शन को आगामी 28 फरवरी तक टाल दिया है। पेंशनर ज्वांइट फ्रंट ने सभी मांगों को पूरा करने के लिए प्रबंधन को डेढ़ माह का समय दिया है। उन्होंने कहा कि अगर फरवरी तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी तो पेंशनर आने वाले बजट सत्र में विधानसभा का घेराव करेंगे। बैठक में बृज लाल ठाकुर, रूप चंद, राजेंद्र ठाकुर, प्रेमलाल ठाकुर, हरदेव लाल, कुलदीप कुमार समेत दर्जनों पेंशनर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें