फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के मतदाताओं में बढ़ रहा नोटा दबाने का रुझान

Thu, 14 Mar 2019 02:36 PM IST
Krishan Singh रतन लाल नेगी, रिकांगपिओ (किन्नौर)
विज्ञापन
NOTA
विज्ञापन

ईवीएम पर प्रत्याशियों के चुनाव निशान से इतर नोटा (नन ऑफ द अबव) बटन दबाने का रुझान बढ़ता जा रहा है। नोटा विकल्प शुरू होने के बाद से प्रदेश में चुनाव के दौरान नोटा को पहले से ज्यादा दबाया जा रहा है।

विज्ञापन


वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश में 29155 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया था। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के 17 विधानसभा क्षेत्रों में से 8704, मंडी संसदीय क्षेत्र में 17 विधानसभा क्षेत्रों में से 6191, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के 17 विधानसभा

क्षेत्रों में से 6473 और शिमला संसदीय क्षेत्र के 17 विधानसभा क्षेत्रों में से 7787 वोट नोटा के खाते में पड़े थे। वहीं जब वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव हुए तो नोटा के खाते में और भी ज्यादा 32,988 वोट पड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें