फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: वॉर रूम के लिए 35 मास्टर ट्रेनर तैयार करेगी कांग्रेस

Thu, 14 Mar 2019 01:49 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में प्रदेश कांग्रेस का वॉर रूम मजबूत किया जाएगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) आईटी सेल के ट्रेनर 15-16 मार्च को कुल 35 पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देंगे। इनमें कांग्रेस के मीडिया पैनल के सदस्य भी मौजूद रहेंगेे। 

विज्ञापन


एआईसीसी आईटी सेल के  प्रभारी सचिन राव कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन शिमला में ब्लाक अध्यक्षों और सचिवों को विरोधी दलों के हमलों की काट करने की दो दिवसीय विशेष ट्रेनिंग देंगे।

सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस और पार्टी नेताओं का कैसे प्रचार किया जाना है इसे लेकर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी। इन नेताओं को प्रशिक्षण देकर मास्टर ट्रेनर बनाकर ब्लाक और बूथ स्तर पर प्रशिक्षण देने में सेवाएं ली जानी हैं।
विज्ञापन


प्रदेश स्तर पर खोले जाने वाले वॉर रूम में भी इन मास्टर ट्रेनरों की तैनाती करके सेवाएं ली जाएंगी। बताते हैं कि राव पहले चरण में पैंतीस मास्टर ट्रेनर को विशेष प्रशिक्षण देकर तैयार करेंगे।

इसके बाद इन मास्टर ट्रेनरों को बूथों के सदस्यों को प्रशिक्षित करने के लिए भेजा जाएगा ताकि लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों के नेताओं के प्रचार का जवाब जोरदार तरीके से दिया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें