फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राष्ट्रपति के दौरे से पहले राजधानी की सड़कें चकाचक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शिमला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे से पहले राजधानी की सड़कों को चकाचक कर दिया गया है। शुक्रवार सुबह से ही सड़कों के किनारे रंग-रोगन का काम किया जा रहा था। मार्किंग और विधानसभा के सामने नए जेबरा क्राॅसिंग चिह्नित किए गए हैं। सर्कुलर रोड जहां से राष्ट्रपति गुजरेंगी उसे चमका दिया गया है।
विज्ञापन

ढली से छराबड़ा की खस्ताहाल सड़क को सुधारने का कार्य किया गया है। इसी मार्ग से राष्ट्रपति आवाजाही करेंगी। सड़क किनारे से मलबा हटा दिया गया है और गड्ढों को भरा गया है। लोक निर्माण विभाग और नगर निगम ने शहर की खराब सड़कें, जहां से राष्ट्रपति जाएंगी उन सभी की टारिंग की है। राष्ट्रपति जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे पर उतरेंगी और संजौली होते हुए मशोबरा जाएंगी। इसके अलावा राष्ट्रपति संकटमोचन और तारादेवी मंदिर भी जाएंगी। इस सभी सड़कों की मरम्मत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें