फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atal Tunnel Rohtang: अटल टनल को निहारेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

Sun, 22 May 2022 11:49 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करीब आधा घंटा नौ किलोमीटर लंबी अटल टनल रोहतांग को निहारेंगे। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने इसकी पुष्टि की है। 
विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अटल टनल रोहतांग को निहारेंगे। राष्ट्रपति 10 जून को धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे। उस दिन राष्ट्रपति का रात्रि ठहराव धर्मशाला में होगा। 11 जून को हेलिकॉप्टर से वह जनजातीय क्षेत्र लाहौल के पर्यटन स्थल सिस्सू पहुंचेंगे।

विज्ञापन


यहां कुछ देर रुकने के बाद उनका काफिला अटल टनल रोहतांग के लिए रवाना होगा। करीब आधा घंटा नौ किलोमीटर लंबी टनल को देखने के बाद राष्ट्रपति सड़क मार्ग से मनाली के बाहंग स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे और यहां से दिल्ली लौट जाएंगे। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने इसकी पुष्टि की है।

उल्लेखनीय है कि 10,000 फीट की ऊंचाई पर बनी सामरिक महत्व की अटल टनल सभी की पहली पसंद बन गई है। 3 अक्तूबर 2020 के बाद मनाली में जो भी सैलानी या वीवीआईपी घूमने के लिए आ रहे हैं, वे अटल टनल जरूर जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें