फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: राज्य सूचना आयुक्त के पद के लिए 90 ने किया आवेदन

Sun, 22 May 2022 11:47 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

राज्य सूचना आयुक्त के पद के लिए आवेदन करने वाले सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा पत्रकारिता और अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लोग सियासी गलियारों में एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। इस नियुक्ति की फाइल सीएम कार्यालय में विचाराधीन है। 
विज्ञापन
सूचना आयुक्त पद के दावेदार सेवानिवृत्त अधिकारी । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य सूचना आयुक्त के पद के लिए हिमाचल प्रदेश में ‘एक अनार, 100 बीमार’ की स्थिति पैदा हो गई है। इस पद के लिए सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी मनीषा नंदा, पूर्णिमा चौहान, एसएस गुलेरिया, हंसराज समेत करीब 90 प्रतिष्ठित लोग आवेदन कर चुके हैं। आवेदन करने वाले सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा पत्रकारिता और अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लोग सियासी गलियारों में एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं।

विज्ञापन


इस नियुक्ति की फाइल सीएम कार्यालय में विचाराधीन है। सूचना आयुक्त को उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के बराबर सुविधाएं मिलती हैं। राज्य मुख्य सूचना आयुक्त एसके श्रीवास्तव की सेवानिवृत्ति के बाद यह पद रिक्त चल रहा है। यह नियुक्ति तीन साल के लिए होती है। इसी बीच अगर किसी की उम्र 65 वर्ष हो जाए तो भी सेवानिवृत्ति हो जाती है।  


राज्य मुख्य सूचना आयुक्त भी हो रहे सेवानिवृत्त, आवेदन मांगे 
 राज्य मुख्य सूचना आयुक्त नरेंद्र चौहान भी जून में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस पद के लिए भी राज्य सरकार के प्रशासनिक सुधार विभाग ने आवेदन मांग लिए हैं। ये आवेदन 6 जून को शाम 5:00 बजे तक मांगे गए हैं। इस पद के लिए भी कई सेवारत और सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी आवेदन करेंगे। प्रदेश सूचना आयोग में राज्य मुख्य सूचना आयुक्त और राज्य सूचना आयुक्त के दो पद ही सृजित हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें