राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी अपने ग्रीष्मकालीन प्रवास पर शिमला आएंगे। अभी तक के टेंटेटिव कार्यक्रम के मुताबिक वे 13 जून को शिमला आएंगे और 14 जून को नई दिल्ली लौटेंगे।
राष्ट्रपति शिमला के छराबड़ा स्थित अपने ग्रीष्मकालीन निवास रिट्रीट में ठहरेंगे। वे गर्मियों की छुट्टियां मनाने हर साल शिमला आते हैं।
हालांकि, राष्ट्रपति निवास नई दिल्ली की ओर से उनके शिमला आने के कार्यक्रम में बदलाव के भी आसार हैं। छराबड़ा का रिट्रीट राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के शिमला प्रवास के लिए सजा दिया गया है।