फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के तीन मंत्रियों के पोर्टफोलियो बदलने की तैयारी, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 14 Nov 2019 10:39 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में तीन मंत्रियों के पोर्टफोलियो बदलने की तैयारी चल रही है। सरकार के दो साल पूरा होने पर कुछ मंत्रियों को झटका लग सकता है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर परफॉर्मेंस के आधार पर ही मंत्रियों के पास विभाग रख सकते हैं। मंत्रियों के दो पदों के रिक्त चले होने के कारण दो चुस्त विधायकों की भी तलाश तेज कर दी गई है। 

विज्ञापन


मेगा इन्वेस्टर्स मीट से निपटने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चाहते हैं कि 93 हजार करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाएं धरातल पर लागू हों और इसके लिए हर विभाग अपना काम तेजी से करें। सूत्रों की मानें तो मौजूदा समय में सरकार में नियुक्त 10 मंत्रियों में से जयराम ठाकुर सात के प्रदर्शन से बहुत खुश हैं। तीन मंत्रियों के बारे में पब्लिक ओपिनियन वैसा नहीं बन पा रहा है, जैसा कि सात अन्य मंत्रियों के बारे में है। ऐसे में इनसे पोर्टफोलियो वापस लेकर नए नियुक्त किए जा रहे मंत्रियों को दिए जा सकते हैं। 

Trending Videos
विज्ञापन

मंत्री पद के लिए चल रहे बिंदल, पठानिया और चौधरी के नाम 

मंत्री पद के लिए स्पीकर और नाहन से विधायक राजीव बिंदल, नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया और पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी के नामों पर चर्चा चल रही है। इस चर्चा का आधार इनकी दिलचस्पी या वरिष्ठता मानी जा रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नए विधायकों पर भी अपना दांव खेल सकते हैं। एक मंत्री किसी युवा विधायक को भी बनाया जा सकता है।

इसका युवाओं में भी अच्छा संदेश जाएगा। कांगड़ा और मंडी जिलों से मंत्रियों के पद रिक्त हुए हैं तो संभावना है कि इन्हीं जिलों को मंत्री मिलेंगे। अगर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद इनमें से किसी जिले को मिलता है तो मंत्री अन्य जिलों से भी बन सकते हैं। क्षेत्रीय समीकरणों के अलावा जातीय समीकरणों को भी मंत्री पद पर नियुक्ति के लिए देखा जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें