फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Mandi Rally: 24 मई को प्रस्तावित मोदी की मंडी रैली की तैयारियां शुरू, एसपीजी ने किया निरीक्षण

Tue, 21 May 2024 08:06 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंडी रैली के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं, एसपीजी के दल ने मंडी के पड्डल मैदान में रैली स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
मंडी के पड्डल मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की होने वाली रैली में डयूटी देने पहुचे पुलिस कर्म - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंडी रैली के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। उनके 24 मई को प्रस्तावित दौरे के लिए एसपीजी के दल ने मंडी के पड्डल मैदान में रैली स्थल का निरीक्षण किया। पड्डल मैदान में डोम लगाया जा रहा है। इसके लिए सामान पहुंच गया है। इस रैली के दौरान व्यवस्था बनाने के लिए भाजपा व प्रशासन अपने स्तर पर तैयारियों में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन


भाजपा व प्रशासन के अलावा अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी प्रधानमंत्री के दौरे को ध्यान में रखते हुए सतर्क हो गई हैं। अपने स्तर पर सुरक्षा एजेंसियां इनपुट जुटा रही हैं। भाजपा ने इस रैली में मंडी संसदीय क्षेत्र से 80 हजार लोगों को पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इस रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा संगठन में अलग-अलग स्तर पर बैठकों का दौर जारी है। स्वागत अभिनंदन से लेकर पानी की व्यवस्था, स्वच्छता और साज सज्जा को लेकर अलग-अलग समितियां बनाई गई हैं।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी मंडी के पड्डल मैदान में रैली में 80 हजार लोगों का मार्गदर्शन करेंगे। रैली में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर व भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत मौजूद रहेंगी। कहा कि बूथ स्तर टोलियां घर-घर जाकर के समर्थन जुटा रही हैं। डोर टू डोर अभियान का एक चरण पूरा हो गया है। दूसरे चरण में इस रैली के बाद कार्यकर्ता फिर डोर टू डोर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें