फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Schools: हिमाचल के स्कूलों की समय सारणी बदलने की तैयारी, उच्च शिक्षा निदेशालय ने लिखा पत्र

Mon, 28 Aug 2023 08:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी कर अपने-अपने जिलों में स्कूलों के खुलने और बंद होने का समय बताने को कहा गया है।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय हिमाचल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में समय सारणी बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी कर अपने-अपने जिलों में स्कूलों के खुलने और बंद होने का समय बताने को कहा गया है। समय सारणी में क्या-क्या बदलाव किया जा सकता है, इसको लेकर भी सुझाव देने को कहा गया है।

विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सभी स्कूलों में सुबह नौ बजे स्कूल खोलने और शाम तीन बजे स्कूल बंद करने की तैयारी है। स्कूलों की समय सारणी में एकरुपता लाने के लिए यह कवायद शुरू की गई है। वर्तमान में शीतकालीन स्कूलों में सुबह दस से शाम चार बजे तक स्कूल लगते हैं। ग्रीष्मकालीन स्कूलों में समय सारणी सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें