फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: आयुर्वेदिक दवाइयों से कोरोना के उपचार की तैयारी

Wed, 12 May 2021 11:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बैजनाथ (कांगड़ा)

सार

आयुर्वेदिक दवाइयों को भी प्रोटोकॉल में शामिल करवाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने पपरोला आयुर्वेदिक संस्थान में चल रहे डेडीकेटिड कोविड-19 सेंटर की व्यवस्थाओं को लेकर सेंटर का दौरा किया और चिकित्सकों के अलावा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में जानकारी हासिल की। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय की ओर से कोविड-19 के उपचार के लिए अधिकृत आयुर्वेदिक दवाइयों को कोविड-19 के मरीजों के उपचार में प्रयोग लाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। आयुर्वेदिक दवाइयों को भी प्रोटोकॉल में शामिल करवाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने पपरोला आयुर्वेदिक संस्थान में चल रहे डेडीकेटिड कोविड-19 सेंटर की व्यवस्थाओं को लेकर सेंटर का दौरा किया और चिकित्सकों के अलावा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में जानकारी हासिल की। 

विज्ञापन


उन्होंने केयर सेंटर में आ रही समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया। केयर सेंटर में वार्ड ब्वॉय को लेकर समस्या पेश आ रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि विभाग के अंदर से ही वार्ड ब्वॉय उपलब्ध करवाए जाएंगे। केयर सेंटर के लिए दस अतिरिक्त कोन्सन ट्रएटर उपलब्ध करवाए जाएंगे। वर्तमान में केयर सेंटर में इनकी संख्या दस है। उन्होंने सेंटर में एक सौ मरीजों को उपचार देने की व्यवस्था जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए किसी भी प्रकार की कमी सरकार की तरफ से आने नहीं दी जाएगी। वर्तमान में केयर सेंटर में 50 मरीजों की देखभाल की जा रही है। 

स्वास्थ्य मंत्री ने जल्द से जल्द इस संख्या को बढ़ाकर एक सौ करने के निर्देश दिए। केयर सेंटर में बेड को तैयार करने के लिए आवश्यक सामान लॉकडाउन के कारण उपलब्ध न होने के कारण बेड की संख्या को बढ़ाने में समय लग रहा है। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप बरवाल ने बताया कि सेंटर में मरीजों की संख्या एक सौ तक करने का कार्य जारी है और जल्द ही इसको शुरू करवा दिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने नर्सिंग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों के संचालन में नर्सों की अहम भूमिका है। इस मौके पर सीएमओ डॉ. गुरुदर्शन गुप्ता, वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, एसडीएम धर्मेश, डॉ. कुलदीप वरवाल मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें