फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शक्तियां छीन पंचायत प्रतिनिधियों का अपमान कर रही कांग्रेस'

Fri, 19 Feb 2016 08:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दौलतपुर चौक (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि पंचायतें लोकतंत्र की रीढ़ हैं और उनसे ही देश का सकारात्मक निर्माण संभव है, लेकिन कांग्रेस सरकार पंचायत प्रतिनिधियों की शक्तियां छीन उनका अपमान कर रही है।
विज्ञापन


धूमल शुक्रवार को मवा कोहलां में मंडल भाजपा की ओर से आयोजित पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में बोल रहे थे। कहा कि पंचायत प्रधानों, बीडीसी सदस्यों और जिला परिषद सदस्यों की शक्तियों पर जो कैंची चलाई है, वो कांग्रेस सरकार को आने वाले विस चुनावों में महंगी पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि स्वां प्रोजेक्ट के ड्रीम प्रोजेक्ट को सबसे पहले सांसद बनकर उन्होंने ही संसद में उठाया था और उसके लिए बजट का मुद्दा भी उठाया। 73 खड्डों के लिए उन्होंने 922 करोड़ रुपये की डीपीआर बनवाई थी। जबकि कांग्रेसी विधायक मात्र खड्डों में जाकर जेसीबी लेकर रिबन काटकर वाहवाही लूटने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस के युवराज ने जेएनयू प्रकरण में देशद्रोहियों का साथ देकर उन हजारों शहीदों का अपमान किया है, जिन्होंने देश की खातिर कुर्बानी दी। छात्र की मौत का मामला हो या देश द्रोह का मामला, कांग्रेस मात्र वोट बैंक की राजनीति करना चाहती है जोकि दुखद है।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा, पूर्व विधायक बलवीर चौधरी, संजीव कटवाल, गगरेट से भाजपा प्रत्याशी रहे सुशील कालिया, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, जिला भाजपा महासचिव विजय चौधरी, डा. श्याम वर्मा, मंडलाध्यक्ष राममूर्ति शर्मा, प्रोमिला ठाकुर, प्रदीप शर्मा, तरसेम सिम्मी, नरेश जसवाल, रमेश हीर, सुषमा रानी, रिस्की, अतुल शर्मा, राजीव राजू, अजय ठाकुर, सुमित सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें