फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पांच साल पूरा करते ही रेग्युलर होंगे शिक्षक

Fri, 19 Feb 2016 11:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सरकार अनुबंध कर्मचारियों को नियमित करने के लिए 31 मार्च के साथ 30 सितंबर की कट ऑफ डेट का प्रावधान करने जा रही है। वीरवार को प्रदेश अनुबंध अध्यापक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने सर्किट हाउस हमीरपुर में मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
विज्ञापन


अध्यापकों को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि पांच साल का सेवाकाल पूरा करने के साथ ही नियमित कर दिया जाएगा। 31 मार्च की शर्त के चलते अनुबंध शिक्षकों को पांच साल सेवाकाल पूरा करने के बाद भी कई महीनों तक नियमितीकरण के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।

प्रदेश अनुबंध अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की मांग को ध्यानपूर्वक सुना। 31 मार्च 2016 को पांच वर्ष सेवाकाल को पूरा करने वाले अनुबंध अध्यापकों के नियमितीकरण प्रक्रिया को विभाग द्वारा जल्द शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल में हमीरपुर जिला अध्यक्ष कमल चौहान, उपाध्यक्ष विजय कुमार, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश भारद्वाज, उपाध्यक्ष संदीप अहितान, वरिष्ठ सलाहकार अजय ठाकुर, अजय शर्मा, बलदेव कुमार, शशी कांत, कमल देव शर्मा, नीरज सोनी, रविंद्र सहित कई अन्य शिक्षक शामिल हुए।

प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि 31 मार्च की शर्त को नियमितीकरण प्रक्रिया से हटाने के लिए पहल का संघ स्वागत करता है। संघ की मांग है कि नियमितीकरण की प्रक्रिया छह मासिक की अपेक्षा चौमासिक हो तथा नियमितीकरण का वित्तीय लाभ पांच वर्ष सेवाकाल पूरा करने से लागू हो। संघ ने नियमितीकरण के लिए सेवाकाल को कम कर तीन वर्ष करने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें