फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी से मिले धूमल, हिमाचल आने का दिया न्योता

Sun, 20 Mar 2016 07:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में प्रेम कुमार धूमल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के दौरान नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान धूमल ने पीएम के साथ हिमाचल की राजनीति और प्रदेश से संबंधित मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने हिमाचल को विशेष राज्य का दर्जा देने के लिए पीएम का आभार भी जताया।
विज्ञापन


इसके अलावा ओआरओपी, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना व स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाओं को सफलता पूर्वक लागू करने के लिए बधाई भी दी। धूमल ने मोदी को हिमाचल आने का न्योता भी दिया। पीएम ने जल्द ही हिमाचल दौरे का आश्वासन दिया है।

धूमल ने सड़क, रेलवे और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए बजट में किए प्रावधानों के लिए प्रधानमंत्री का आभार भी जताया। उन्होंने प्रदेश में आधारभूत ढांचे के विकास के लिए अतिरिक्त धन जारी करने का भी आग्रह किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने भानुपल्ली,
विज्ञापन


जोगिंद्रनगर मंडी रेलवे लाइन व अन्य नेशनल हाईवे के विस्तार और प्रदेश में प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री ने धूमल को आश्वासन दिया कि वे हिमाचल की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों से परिचित हैं और इसके विकास के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने देंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें