पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शनिवार को देहरा में पत्रकार वार्ता में कहा कि लंबे समय से वीरभद्र सिंह यह कहते आ रहे हैं कि उनके पास धूमल की संपत्ति का पूरा लेखा-जोखा है लेकिन वह कभी भी इसे सार्वजनिक नहीं करते। उन्होंने मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि एफिडेविट देकर सामने आएं, ताकि उन्हें भी अपनी संपत्ति की पूरी जानकारी मिल सके।
एक तरफ वीरभद्र सिंह कहते हैं कि धूमल का कोई वजूद नहीं है, दूसरी ओर वह आरोप लगा रहे हैं कि उनके खिलाफ सीबीआई की जांच धूमल के कहने पर हुई है, जो उनकी मानसिक स्थिति को दर्शाता है। वहीं नादौन में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि अगले साल विधानसभा चुनाव होने की पूरी संभावना है। जिस प्रकार देश कांग्रेस मुक्त हो रहा है, वैसे ही अगले वर्ष तक हिमाचल भी कांग्रेस मुक्त हो जाएगा।