सुनीता के पति का कहना है कि जब तक आरोपी चिकित्सक की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक वे अस्पताल से शव को नहीं ले जाएंगे। डीएसपी अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
सीएमओ डॉ. रमन कुमार ने घटना को दुखद बताते हुए कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जा रही है। अगर इसमें चिकित्सक की लापरवाही सामने आती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।