मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने हिमाचल में बारिश और बर्फबारी को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों शिमला और मनाली में व्हाइट क्रिसमस के आसार नहीं हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक 25 दिसंबर को इन दोनों पर्यटन स्थलों में मौसम साफ रहेगा। हालांकि, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा और मंडी-कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रविवार और सोमवार को बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है।
शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 29 दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा। शनिवार को राजधानी शिमला में मौसम साफ रहा। शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली।
केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 9.9
उयपुर हैलीपेड
शनिवार को शिमला में अधिकतम तापमान 19.1, ऊना में 27.2, सोलन में 22.2, नाहन में 20.3, सुंदरनगर में 20.7, भुंतर में 20.6, कांगड़ा में 22.4, मंडी में 21.0, बिलासपुर में 20.2, हमीरपुर में 23.7, चंबा में 19.4, डलहौजी में 12.4 और कल्पा में 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
उधर, शुक्रवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 9.9, कल्पा में 0.0, मनाली में 2.6, सोलन में 3.0, चंबा में 2.8, सुंदरनगर में 1.5, ऊना में 5.3 और शिमला में 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।