फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratibha Singh: मंडी-कुल्लू को जोड़ने वाली दो वैकल्पिक सड़कों का किया जाए सुदृढ़ीकरण

Mon, 28 Aug 2023 08:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

 मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे के अलावा चैलचौक-पंडोह और कमांद-कटिंडी-कटौला-बजौरा सड़क को वैकल्पिक मार्ग के तौर पर सुदृढ़ करना आवश्यक है। 
विज्ञापन
प्रतिभा सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मंडी-कुल्लू को जोड़ने वाली दो वैकल्पिक सड़कों के सुधार और विस्तार की मांग को प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने कहा कि लोगों की व्यापक सुविधा के लिए मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे के अलावा चैलचौक-पंडोह और कमांद-कटिंडी-कटौला-बजौरा सड़क को वैकल्पिक मार्ग के तौर पर सुदृढ़ करना आवश्यक है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर इस कार्य के लिए सीआरआईएफ के तहत पैसा उपलब्ध कराने की मांग की है। सोमवार को सांसद भारी बारिश और बाढ़ से द्रंग विधानसभा क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लेने तथा राहत पुनर्वास कार्यों की समीक्षा के लिए क्षेत्र के दौरे पर थीं।

विज्ञापन


इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर और जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष हरेंद्र सेन उनके साथ रहे। प्रतिभा सिंह ने कहा कि भारी बारिश और भूस्खलन के कारण पंडोह-कुल्लू के बीच राष्ट्रीय उच्च मार्ग काफी प्रभावित हुआ है, जिसके दृष्टिगत कुल्लू को अन्य संपर्क सड़कों के साथ जोड़ा जाना बहुत जरूरी है। कमांद-कटौला-बजौरा और चैलचौक-पंडोह सड़क का विस्तारीकरण कर इन मार्गों को कुल्लू-लेह के लिए वैकल्पिक मार्ग के तौर पर प्रयोग किया जा सकता है। सांसद ने केंद्र सरकार से प्राकृतिक आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग करते हुए राहत कार्यों के लिए उदारता से धन उपलब्ध करवाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें