फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: प्रतिभा सिंह ने संसद में उठाया हिमाचल को विशेष राहत पैकेज देने का मुद्दा

Wed, 13 Dec 2023 08:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/मंडी।

सार

सांसद प्रतिभा सिंह ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान हिमाचल प्रदेश में बरसात से हुए नुकसान के लिए विशेष राहत पैकेज देने का मामला उठाया।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मंडी से सांसद प्रतिभा सिंह ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान हिमाचल प्रदेश में बरसात से हुए नुकसान के लिए विशेष राहत पैकेज देने का मामला उठाया। उन्होंने पूछा कि क्या राज्य सरकार से हिमाचल को विशेष आपदा राहत पैकेज देने का प्रस्ताव मिला है। अगर प्रस्ताव मिला है कि केंद्र सरकार ने अब तक राज्य सरकार को आपदा राहत के लिए कितनी राशि दी है। क्या केंद्र सरकार ने हिमाचल को विशेष राहत पैकेज देने के लिए कोई समयबद्ध योजना तैयार की है। अगर ऐसा है तो इसकी विस्तार से जानकारी उपलब्ध करवाई जाए। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की ओर से सांसद प्रतिभा सिंह के सवाल का लिखित जवाब दिया है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से दिए गए लिखित जवाब को लेकर नाखुशी जाहिर करते हुए बुधवार को प्रतिभा सिंह ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि हिमाचल प्रदेश के हितों की रक्षा के लिए केंद्र की भाजपा सरकार से हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी। आपदा से प्रभावित प्रदेश को केंद्र सरकार की ओर से कोई भी विशेष आर्थिक मदद प्रदान नहीं की गई। प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोकसभा में मैंने इस बारे केंद्र सरकार से प्रश्न पूछा था। इसके जवाब में बताया गया कि केंद्र सरकार ने आपदा से निपटने के लिए कोई भी विशेष आर्थिक मदद प्रदेश सरकार को नहीं दी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार द्वारा राज्य के पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए केंद्र सरकार से विशेष राहत पैकेज के लिए अनुरोध किया गया था। प्रदेश में बीते दिनों मानसून सीजन के दौरान भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें