फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NABARD: हिमाचल के पांच जिलों की 16 ग्रामीण सड़कों को नाबार्ड ने दी मंजूरी, 90 करोड़ जारी

Wed, 13 Dec 2023 07:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ अजय गुप्ता ने कहा कि अब विभाग की ओर से इन सड़कों के लिए टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। सड़कों के निर्माण को लेकर समय अवधि तय की जाएगी। 
विज्ञापन
सड़कें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में 16 ग्रामीण परियोजना सड़कें बनेंगी। नाबार्ड ने इसके लिए 90 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। यह सड़कें जिला शिमला, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर और चंबा में बनेंगी। सभी सड़कें विधायक प्राथमिकता वाली हैं। उल्लेखनीय है कि विधायक प्राथमिकता के बाद लोक निर्माण विभाग ने इन सड़कों की डीपीआर तैयार की थी। इसके बाद प्रस्ताव नाबार्ड को भेजा गया था। करीब चार महीने बाद नाबार्ड ने प्रदेश सरकार को पैसे जारी किए हैं।

विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ अजय गुप्ता ने कहा कि अब विभाग की ओर से इन सड़कों के लिए टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। सड़कों के निर्माण को लेकर समय अवधि तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल के हर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ा जाना है। 500 आबादी वाले गांव सड़क सुविधा से जुड़ चुके हैं। 250 आबादी वाले सभी गांवों को इससे जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना चरण तीन के तहत 250 से ज्यादा सड़कें मंजूर हुई हैं। इसको लेकर भी टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें