फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना: देश के अव्वल 30 जिलों में से हिमाचल के चार, दूसरे नंबर पर मंडी

Fri, 08 Apr 2022 08:03 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

पीएमजीएसवाई के तहत वर्ष 2021-22 के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 30 जिलों की सूची जारी की है। इस सूची में हिमाचल प्रदेश के चार जिलों ने जगह बनाई है। 
विज्ञापन
पीएमजीएसवाई(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत वर्ष 2021-22 में राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 30 जिलों की सूची जारी की है। इस सूची में हिमाचल प्रदेश के चार जिलों ने जगह बनाई है। पीएमजीएसवाई के तहत सड़क निर्माण का लक्ष्य प्राप्त करने में जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि हिमाचल प्रदेश का मंडी जिला दूसरे स्थान पर रहा है। जिला मंडी ने इस योजना के तहत 421.88 किमी सड़क के निर्माण का लक्ष्य पूरा कर राष्ट्रीय स्तर पर यह कामयाबी हासिल की है। इसी तरह कांगड़ा 244.075 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण कर 20वें नंबर पर रहा।

विज्ञापन


चंबा 238.216 किमी सड़कों का निर्माण कर 21वें स्थान पर है, वहीं जिला शिमला 211.465 किमी सड़क निर्माण के साथ 28वें नंबर पर आया है। केंद्रीय कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों को बधाई दी है। लोक निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुभाशीष पांडा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सड़क निर्माण में गुणवत्ता पर खास ध्यान दिया जा रहा है। वर्ष 2022-23 में भी प्रदेश में दो हजार किलोमीटर सड़क पर टारिंग करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी तरह प्र्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत प्रदेश की सभी पंचायतें सड़क सुविधा से जुड़ गई हैं।   
विज्ञापन


विज्ञापन





 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें