अंडर-23 हिमाचल, पंजाब और जम्मू-कश्मीर की टीमें लेंगी भाग
विज्ञापन
24 नवंबर तक खेले जाएंगे टी-20 मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के लुहणू क्रिकेट मैदान में 20 से 24 नवंबर तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर की अंडर-23 टीमों के बीच टी-20 अभ्यास मैच खेले जाएंगे। इस दौरान तीनों टीमों के बीच अलग-अलग दिनों में मुकाबले होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 नवंबर को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश और पंजाब के बीच मैच खेले जाएंगे। 21 नवंबर को जम्मू-कश्मीर और पंजाब के बीच पहला, जबकि हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के बीच दूसरा मुकाबला होगा। 23 नवंबर को हिमाचल प्रदेश और पंजाब तथा पंजाब और जम्मू-कश्मीर की टीमें आमने-सामने होंगी। वहीं, 24 नवंबर को पहले मैच में हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर तथा दूसरे मैच में हिमाचल प्रदेश और पंजाब के बीच मुकाबला होगा।
बिलासपुर क्रिकेट संघ के सचिव विशाल जगोता ने बताया कि लुहणू मैदान में 20 नवंबर से तीनों राज्यों की अंडर-23 टीमों के अभ्यास मैच शुरू होंगे। इन मुकाबलों से खिलाड़ियों को अपनी तैयारियों को परखने और खेल में सुधार करने का अवसर मिलेगा।