जानकारी के अनुसार जिला ग्रामीण विकास विभाग की देखरेख में उपमंडल नगरोटा बगवां में आलू चिप्स की फैक्ट्री लग रही है। इस फैक्ट्री को लगाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग को तैयार भवन मिल चुका है, जबकि मशीनें भी आ चुकी हैं। इन मशीनों को फिट करने का कार्य चला हुआ है और जल्द ही यहां उत्पादन भी शुरू हो जाएगा। बताया जा रहा है कि इस आलू चिप्स की फैक्टरी में प्रोडक्ट ही तैयार नहीं किए जाएंगे, बल्कि यहां पर प्रदेश भर के महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जिले के नगरोटा बगवां, चामुंडा, डाढ़, मलां और पालमपुर क्षेत्र तक आलू का टनों के हिसाब से उत्पादन होता है।
नगरोटा बगवां में आलू चिप्स की फैक्ट्री लगाई जा रही है। जल्द ही यहां पर कार्य शुरू हो जाएगा। - चंद्रवीर सिंह, परियोजना अधिकारी, डीआरडीए कांगड़ा