उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री प्राइमरी स्कूल का दर्जा देने, सुपरवाइजर नियुक्ति के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की डिग्री को मान्य करने, वरिष्ठता के आधार पर दसवीं और स्नातक किए कर्मियों की सुपरवाइजर में तुरंत भर्ती करने, सरकारी कर्मचारी के दर्जे, हरियाणा की तर्ज़ पर वेतन, वरिष्ठता लाभ देने, पंजाब की तर्ज पर मेडिकल सहित अन्य छुट्टियां देने, सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने, वर्दी के लिए उचित आर्थिक सहायता देने, मोबाइल रिचार्ज और स्टेशनरी की सुविधा देने, पोषण ट्रेकर ऐप की दिक्कतों को दूर करने की मांग की। इस मौके पर सीटू नेता अजय दुलटा, रमाकांत मिश्रा, बालक राम, अमित कुमार, सुनील मेहता, हिमी देवी, विवेक कश्यप, राम प्रकाश शर्मा, रंजीव कुठियाला सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल रहीं।