डाक विभाग से संबंधित अधिकारियों की माने तो बचत खाते में बैंकों से ज्यादा ब्याज दिया जाएगा। डाक विभाग के पास खुले खाते में 5.5 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाएगा। जबकि बैंकों में 3.5 प्रतिशत ब्याज बचत खाते पर दिया जाता है।
इसके अलावा लोगों को ऑनलाइन बैंकिंग से लेकर आरटीजीएस, नेफ्ट, मोबाइल बैंकिंग, ऐप बैंकिंग की सुविधा भी उपभोक्ताओं को दी जाएगी। छोटे व्यापारियों को कार्ड दिए जाएंगे, जिसमें क्यूआर बार स्कैन कोड होगा।
जब व्यापारी को पैसे जमा करवाने होंगे तो उसे इस कोड को स्कैन करना होगा। इसके बाद खाते में पैसा जमा हो जाएगा। बिलासपुर डाक कार्यालय के पोस्टमास्टर दयाराम का कहना है कि डाक विभाग घर-घर जाकर खाता खोलने की योजना शुरू करने जा रहा है। जल्द ही योजना शुरू हो जाएगी।