कृषि और जल संसाधन के क्षेत्र में चंबा जिले की हालत सबसे खराब है। इसके लिए 92वां रैंक दिया गया है। जबकि डेल्टा अंक माइनस में माइनस 0.01 दिए गए हैं। स्वास्थ्य और पोषण के मामले में भी स्थिति ज्यादा ठीक नहीं है।
इस मामले में चंबा 57वें नंबर पर है। इसकी 4.581 डेल्टा अंक दिए गए हैं। वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में 75वां रैंक दिया गया है। 0.017 डेल्टा अंक दिए गए हैं। जिलों ने पहली अप्रैल 2018 से चैंपियंस ऑफ चेंज डैशबोर्ड में डाटा दर्ज करना शुरू किया।
कुल 112 में से 108 जिलों ने इस रैंकिंग में भाग लिया। शेष चार जिलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। गुजरात के दाहोद जिले ने 19.8 अंकों के साथ पहला रैंक हासिल किया है। मार्च 2018 में बेसलाइन रैंकिंग में दाहोद 17वें नंबर पर था।