फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूडो प्रतियोगिता में पोर्टमोर स्कूल बना चैंपियन

Thu, 11 Sep 2014 11:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के इंदिरा गांधी खेल परिसर में आयोजित दो दिवसयीय जिला स्तरीय स्कूली जूडो प्रतियोगिता में वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पोर्टमोर लड़कियों के वर्ग और चनैर स्कूल लड़कों के वर्ग में ओवरऑल विजेता रहा।
विज्ञापन


स्कूल की छात्रा वर्ष ने पहला और चनैर की अमिशा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के बुधवार को हुए समापन समारोह में उप निदेशक उच्च शिक्षा श्याम सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेताओं को पुरस्कृत किया।

इस प्रतियोगिता में जिला भर के नौ स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के हुए फाईनल मुकाबलों में 44 किलोग्राम भार वर्ग में पोटमोर की वर्षा ने पहला और चनैर की अमिषा ने दूसरा हासिल किया।
विज्ञापन


48 किलोग्राम में इन्होंने मारी बाजी

48 किलोग्राम भार वर्ग में पोटमोर की प्रिया चौधरी ने पहला और शहीद भगत सिंह स्कूल की प्रांजल दूसरे, 52 किलोग्राम में पोटमोर की तनुजा पहले और चनैर की दीक्षा दूसरे, 56 किलो में लक्कड़ बाजार की तरुणा ने पहला और चनैर की नीरज ने दूसरा स्थान पाया।

लड़कों के वर्ग में 45 किलो भार वर्ग में जुब्बल स्कूल के कार्तिक ने पहला, चनैर के सुशील ने दूसरा, 50 किलोग्राम में संजौली स्कूल के विजय ने पहला जबकि सिटी पब्लिक स्कूल के लक्की ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्यातिथि ने इन सभी विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया।

प्रतियोगिता में सीनियर सेकेंडरी स्कूल लक्कड़ बाजार, पोर्टमोर, शहिद भगत सिंह मैमोरियल, चनैरा स्कूल, संजौली, सिटी पब्लिक स्कूल, फागली स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें