नागरिक सभा शिमला की शुक्रवार को नई कार्यकारिणी का चुनाव होगा। कालीबाड़ी हाल में सभा का दूसरा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में सभा के कार्यों का मूल्यांकन किया जाएगा।
साथ ही भविष्य की कार्य योजना तैयार होगी। सभा के अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने कहा है कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नव उदारवादी नीतियों के कारण जनता पर लगातार बोझ बढ़ रहा है।
जन सुविधाओं के लिए लोगों पर लगातार यूजर चार्ज थोपे जा रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में भवन नियमित करने के लिए लोगों पर भारी भरकम फीस का बोझ लाद दिया है।
नगर निगम क्षेत्र में प्रापर्टी टैक्स के नाम पर लोगों पर आर्थिक बोझ डाला है। इन मुद्दों के खिलाफ स्थानीय लोगों को लामबंद किया जाएगा।