पौंग झील में 60 प्रजातियों के 104032, 30 प्रजातियों के 10377 और 24 प्रजातियों के 1292 पक्षी दर्ज किए गए। उन्होंने कहा कि पूरे भारत मे 432 प्रजातियों के 35 प्रतिशत और हिमाचल में 75 प्रतिशत प्रवासी व स्थानीय पक्षी पौंग झील में विचरण करते हैं। इस बार पौंग झील में मुख्य प्रजातियों में बार हैंडेड गीज 49496, नार्दन पिंटेल 12881, एयूरशियन कूट10860, कॉमन टिल्स 7334, कॉमन पौचार्ड 3988, नॉर्दन शोवलर 2818, ग्रेट करमोनेन्ट 2121, एयूरशियन विजियन 1350 व रूडी शेल्डक 1028 दर्ज किए गए। जबकि दूसरी अन्य प्रजातियों में कॉमन शेल्डक 75, नॉर्दन लैप्विंग्स 32, कॉमन रिंग प्लोवर 20, पेड़ अवोकेट्स 9, ऑस्प्रेस 5, ब्लैक बेललिएड टर्न्स 5, कॉमन मेर्गन्सर्स 4, सारस क्रेन 2, एयूरशियन कर्लियुस 2, व्हाइट टेल्ड टर्न्स 5, वाटर पिपिट्स 1, लेसर व्हाइट फ्रंटेड गीज एक व बीफ बेललिएड पिपिट्स एक दर्ज किए गए। े के लिए आते हैं और फिर वापस लौट जाते हैं।