फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu Pomegranate: सेब सीजन के बीच कुल्लू की सब्जी मंडियों अनार की दस्तक, 150 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा

Mon, 11 Sep 2023 09:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

कुल्लू की सब्जी मंडियों में अनार ने दस्तक दे दी है। मृदुला किस्म का अनार मंडियों में 150 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा है। इस बार अनार के दामों में शुरुआत में ही उछाल आया है।
विज्ञापन
कुल्लू की सब्जी मंडियों अनार की दस्तक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सेब सीजन के बीच कुल्लू की सब्जी मंडियों में अनार ने दस्तक दे दी है। मृदुला किस्म का अनार मंडियों में 150 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा है। इस बार अनार के दामों में शुरुआत में ही उछाल आया है। पिछले साल मृदुला अनार शुरुआती दौर में महज 100 रुपये तक बिका था। इस बार बागवानों को अनार पिछले साल के मुकाबले 50 फीसदी अधिक दाम मिल रहे हैं। बेहतर दाम मिलने से बागवान गदगद हैं। अनार की व्यापारियों में खूब डिमांड हैं। सब्जी मंडी भुंतर में अनार की सबसे अधिक खेप आ रही है। जिले के निचले क्षेत्र हुरला, थरास, बजौरा आदि क्षेत्रों में अनार की फसल तैयार है। हालांकि जिला के ऊंचाई वाले इलाकों में अनार को तैयार होने में अभी समय लगेगा।

विज्ञापन


मृदुला 150 रुपये जबकि कंधारी अनार 100 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा है। गौर रहे कि इस बार अनार पर भी मौसम की मार पड़ी है। फ्लावरिंग के समय बारिश से अनार की फसल करीब 30 फीसदी कम हुई है। बागवानों को मिल रहे बेहतर दाम ने राहत प्रदान की है। सितंबर के आखिरी सप्ताह का अनार का तुड़ान और तेज हो जाएगा। कुल्लू जिले में करीब 1500 हेक्टेयर में अनार का उत्पादन हो रहा है। भुंतर सब्जी मंडी के आढ़ती मानस कुमार सूद ने कहा कि अनार ने मंडियों में दस्तक दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और अन्य राज्यों से आए हुए व्यापारी अनार को खरीदने में काफी अधिक दिलचस्पी दिखा रहे हैं। व्यापारियों में प्रतिस्पर्धा का फायदा बागवानों को मिल रहा है। बागवानों को अनार के दाम भी बेहतर मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें