फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में बगावत, बरागटा के लिए प्रचार में उतरे डिप्टी मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा समर्थित पार्र्षद हैं उपमहापौर, पार्टी प्रत्याशी के बजाय बागी चेतन के लिए मांग रहे वोट
विज्ञापन

डिप्टी मेयर के साथ दो और पार्षद भी कर रहे प्रचार
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीट पर भाजपा के भीतर घमासान मच गया है। चेतन बरागटा के बाद अब शिमला नगर निगम के डिप्टी मेयर शैलेंद्र चौहान समेत कई भाजपा पार्षद भी पार्टी के खिलाफ बगावत पर उतर आए हैं। यह पार्टी प्रत्याशी की बजाय चेतन बरागटा को जिताने के लिए चुनाव मैदान में उतरने जा रहे हैं।
उपमहापौर शैलेंद्र चौहान ने इसकी शुरुआत भी कर दी है। चेतन बरागटा के साथ डिप्टी मेयर शैलेंद्र चौहान ने शनिवार को जुब्बल के संतोषीनगर और मंढोल में आयोजित बैठकों में हिस्सा लिया और उनके लिए समर्थन मांगा। चेतन बरागटा ने अपने सोशल मीडिया पेज पर भी इन बैठकों के फोटो शेयर किए। फोटो शेयर होते ही में सियासत गरमा गई। मंत्री सुरेश भारद्वाज गुट के पार्षदों ने इस पर आपत्ति जताई और पार्टी में इसकी शिकायत भी कर दी।
विज्ञापन

डिप्टी मेयर शैलेंद्र चौहान बरागटा परिवार के करीबी माने जाते हैं। वह पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा को अपना राजनीतिक गुरु भी मानते हैं। पूर्व मंत्री ने ही शैलेंद्र चौहान को राजनीति में लाया था। डिप्टी मेयर के अलावा शिमला नगर निगम में ढली पार्षद कमलेश मेहता और कंगनाधार पार्षद रेणु चौहान भी बरागटा गुट से हैं। नरेंद्र बरागटा ने ही शिमला नगर निगम चुनाव में इन्हें टिकट दिलवाया था। तीनों अपर शिमला से संबंध रखते हैं, ऐसे में शनिवार को पार्टी ने भी अपने प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार की जिम्मेदारी इन्हें दे दी। लेकिन यह फिलहाल चेतन के समर्थन में ही प्रचार करेंगे। दोनों पार्षदों से जब इस बारे में बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि 14 अक्तूबर के बाद इस पर फैसला लेंगी। वहीं चेतन बरागटा के साथ प्रचार करने गए डिप्टी मेयर शैलेंद्र चौहान ने दावा किया कि वह पार्टी के साथ है, लेकिन प्रचार किसके लिए करेंगे, इस पर स्पष्ट जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

जुब्बल-कोटखाई से चार
पार्षद, तीन बरागटा गुट से
शिमला नगर निगम में डिप्टी मेयर के अलावा तीन अन्य भाजपा पार्षद जुब्बल कोटखाई क्षेत्र से हैं। इन चारों को पार्टी ने सोमवार से अपनी प्रत्याशी नीलम के पक्ष में प्रचार के लिए कोटखाई बुलाया है। लेकिन परेशानी यह है कि इन चारों में तीन तो बरागटा गुट से हैं। सिर्फ एक पार्षद आरती चौहान ही भारद्वाज गुट से हैं। आरती चौहान का कहना है कि वह पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में ही प्रचार करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें