फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: सुरेंद्र काकू ने की घर वापसी, कांग्रेस में हुए शामिल

Mon, 05 Sep 2022 09:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 नई दिल्ली में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
सुरेंद्र काकू ने की घर वापसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू ने घर वापसी कर ली है। सोमवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। करीब करीब तीन साल पहले सुरेंद्र काकू कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। बीते दिनों भाजपा में शामिल हुए विधायक पवन काजल के चलते काकू कांग्रेस छोड़ी थी। अब पवन काजल के भाजपा में शामिल होने पर सुरेंद्र काकू ने घर वापसी कर ली है। काकू कांगड़ा सीट से कांग्रेस टिकट के प्रबल दावेदार हैं।

विज्ञापन


सौदान सिंह ने चंबा मंडल के साथ दो घंटे की बैठक
उधर, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को चंबा मंडल की कार्यकारिणी के साथ विशेष बैठक की। इसमें अन्य मंडलों के पदाधिकारियों को नहीं बैठाया गया। बैठक से मीडिया को भी दूर रखा गया। बचत भवन के बंद हाल में करीब दो घंटे तक यह बैठक चली। माना जा रहा है कि बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर मंडल के पदाधिकारियों से जरूरी विचार-विमर्श किया गया है। बैठक में सदर विधायक पवन नैयर, भाजपा जिला अध्यक्ष जसबीर नागपाल, मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश कपूर, नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैयर, जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी सहित अन्य मंडल के अधिकारी मौजूद रहे।

 

बैठक से पूूर्व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का बचत भवन के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन्हें पुष्प भेंट किए गए। उनके साथ विधानसभा मुख्य सचेतक बिक्रम जरयाल, भरमौर विधायक जिया लाल कपूर भी दिखे, लेकिन बचत भवन में बैठक शुरू होते ही चंबा मंडल के अलावा अन्य किसी भी मंडल के पदाधिकारी या विधायक को वहां बैठने नहीं दिया गया। ऐसे में यह बैठक विधानसभा चुनाव को लेकर काफी अहम मानी जा रही है। मंडल के पदाधिकारियों से रिपोर्ट लेकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाई कमान के समक्ष रखेंगे। उसके आधार चुनाव में टिकट का आवंटन हो सकता है। फिलहाल, बंद कमरे में बैठक में क्या चर्चा की गई है इसके बारे में किसी को पता नहीं है। मंडल के पदाधिकारियों को भी इस बैठक में हुई चर्चा को सार्वजनिक नहीं करने को कहा गया है। 

विज्ञापन

--

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें