फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla Delhi Flights: अब 25 के बाद शुरू होंगी शिमला-दिल्ली के लिए उड़ानें

Mon, 05 Sep 2022 09:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में हवाई सेवाएं उपलब्ध करवाने वाली कंपनी के अधिकारी ने बताया है कि शिमला से दिल्ली हवाई उड़ान मंगलवार से शुरू की जानी थी, लेकिन अब इसे 25 सितंबर तक स्थगित किया गया है। इस हवाई रूट पर 48 सीटर छोटा एटीआर जहाज कंपनी ने उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन
जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट शिमला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के लिए शिमला से अब 25 सितंबर के बाद हवाई उड़ानें होंगी। धर्मशाला-कुल्लू हवाई उड़ान भी निर्धारित तिथि 23 सितंबर को शुरू नहीं होगी। हवाई उड़ानें शुरू करने की तारीख बाद में घोषित की जाएगी। प्रदेश में हवाई सेवाएं उपलब्ध करवाने वाली कंपनी के अधिकारी ने बताया है कि शिमला से दिल्ली हवाई उड़ान मंगलवार से शुरू की जानी थी, लेकिन अब इसे 25 सितंबर तक स्थगित किया गया है। इस हवाई रूट पर 48 सीटर छोटा एटीआर जहाज कंपनी ने उपलब्ध करवाना है।

विज्ञापन


यह हवाई सेवा शिमला से सुबह 7:00 बजे उपलब्ध होगी। इसमें एक तरफ का किराया 2,184 रुपये होगा। इस हवाई रूट में यात्रियों को हवाई सेवा के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। उल्लेखनीय है कि शिमला-दिल्ली हवाई उड़ान पिछले करीब दो साल से बंद है। यात्री लंबे समय से हवाई यात्रा शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शिमला-दिल्ली और धर्मशाला-कुल्लू हवाई उड़ानें पर्यटन की दृष्टि से भी अहम मानी जा रही हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें