भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि वह न तो इंडियन है, न नेशनल और न ही कांग्रेस। कहा कि कांग्रेस भारतीय नहीं, बल्कि एक पारिवारिक पार्टी बनकर रह गई है। देश में भाजपा की तरह कोई पार्टी नहीं है, जिस पर कार्यकर्ता का हक हो। सभी पार्टियां पारिवारिक हैं।
तीन दिवसीय हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर दौरे के दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा कि वह न तो इंडियन है, न नेशनल और न ही कांग्रेस। कहा कि कांग्रेस भारतीय नहीं, बल्कि एक पारिवारिक पार्टी बनकर रह गई है। देश में भाजपा की तरह कोई पार्टी नहीं है, जिस पर कार्यकर्ता का हक हो। सभी पार्टियां पारिवारिक हैं। नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सभी सीटों पर जमानत जब्त हुई है। जनता ने इस पार्टी को पूरी तरह से नकारा है। भाजपा ने लोगों को मूलभूत सुविधाएं दी हैं। इस कारण आज भाजपा सत्ता में है। कहा कि गोवा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है।
विज्ञापन
मणिपुर में पहली बार पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाकर इतिहास रचा है। उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड के बाद अब हिमाचल और गुजरात की बारी है। नड्डा ने कहा कि वह राजनीति को गहराई से जानते हैं, इसलिए कह रहे हैं कि गरीब, वंचित और आम आदमी की तकदीर बदलने वाली एकमात्र पार्टी भाजपा ही है। कहा कि अब हमें हिमाचल की चिंता करनी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कमर कसने के लिए कहा। कहा कि यहां कांग्रेस की चर्चा नहीं करना चाहता, क्योंकि विकास तो भाजपा के समय ही हुआ है। हिमाचल में विकास का कोई भी पत्थर लगा है तो वह भाजपा ने लगाया है।