हिमाचल प्रदेश के मंडी सदर में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। सदर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष पद की कुर्सी गंवाने वाले ओम प्रकाश ठाकुर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और पार्टी के खिलाफ मोरचा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि लगता है कि कांग्रेस मां-बेटे की पार्टी बनकर रह गई है। सदर ब्लॉक कांग्रेस पर सर्जिेकल स्ट्राइक कर प्रतिभा ने पूरी कार्यकारिणी को भंग कर दिया। इसके विरोध में वह और उनके सहयोगी, जिला कांग्रेस के कुछ सदस्य एवं युवा कांग्रेस सदर ब्लॉक की कार्यकारिणी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। प्रतिभा सिंह ने ढाई किलोमीटर के दायरे में पार्टी के सचिव और महासचिवों की फौज खड़ी कर दी है। इन्होंने एक भी व्यक्ति को पार्टी से नहीं जोड़ा और न ही वे पार्टी के सदस्य बने हैं।इस दौरान कुल 80 लोगों ने मंडी कांग्रेस से इस्तीफा दिया। ये सभी लोग सुखराम परिवार के करीबी हैं।
संगठन को तोड़ने में लगी हैं प्रतिभा सिंह कांग्रेस मां-बेटे की पार्टी : ओम प्रकाश
सदर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष पद की कुर्सी गंवाने वाले ओम प्रकाश ठाकुर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और पार्टी के खिलाफ मोरचा खोल दिया है। मंडी में पत्रकार वार्ता कर उन्होंने कहा कि छह बार मुख्यमंत्री रहे स्व. वीभद्र सिंह की धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद से पार्टी को जोड़ने के बजाय तोड़ने का काम शुरू कर दिया है। हिम्मत है तो सदर से चुनाव लड़ें प्रतिभा, पता चल जाएगा संगठन कैसे खड़ा करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस मां-बेटे की पार्टी बन कर रह गई है। सदर ब्लॉक कांग्रेस पर सर्जिकल स्ट्राइक कर प्रतिभा ने पूरी कार्यकारिणी को भंग कर दिया। इसके विरोध में वह और उनके सहयोगी, जिला कांग्रेस के कुछ सदस्य एवं युवा कांग्रेस सदर ब्लॉक की कार्यकारिणी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। प्रतिभा सिंह ने ढाई किलोमीटर के दायरे में ही पार्टी के सचिव और महासचिवों की फौज खड़ी कर दी है।
इन्होंने एक भी व्यक्ति को पार्टी से नहीं जोड़ा है और न ही वे पार्टी के सदस्य बने हैं। उन्होंने कहा कि गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय में पंडित सुखराम का चित्र फाड़ दिया गया जबकि वह कांग्रेस में रहते हुए ही स्वर्ग सिधारे हैं। ओम प्रकाश ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रदेशाध्यक्ष खुद ही गुटबंदी को बढ़ावा दे रही है। इससे पार्टी मजबूत होने के बजाय कमजोर हो रही है। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर की अगुवाई में कांग्रेस ने मंडी संसदीय उपचुनाव समेत तीन विस उप चुनाव जीते थे। ओम प्रकाश ठाकुर ने सदर से कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी चंपा ठाकुर पर तंज कसते हुए कहा कि जिनकी कांग्रेस पार्टी में सदस्यता भी नहीं है, वह टिकट के लिए दिल्ली दौड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि चंपा ठाकुर बीते ढाई साल से उन्हें पार्टी से हटाने के लिए हाईकमान में शिकायतें करती रही है। उनकी अपनी ही पार्टी में सदस्यता नहीं है और उनकी ससुराल का परिवार भाजपा से जुड़ा हुआ है।