फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल के रोड शो से पहले आप में शामिल हुए कई पंचायत प्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी सरदार कुलवंत सिंह बाठ ने पार्टी कार्यालय में शिमला के सभी विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों के साथ दो दिन तक बैठक की। इसमें केजरीवाल के 6 अप्रैल को रोड शो को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

इस दौरान शहर के लोगों ने भी पार्टी की सदस्यता ली। जिसमें बीसीएस न्यू शिमला के डॉ. राजेश चनना ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके अलावा सायरी पंचायत की वर्तमान प्रधान अंजू राठौर, चनोग पंचायत की पूर्व प्रधान पूनम चंद्रिका ने भी आप की सदस्यता ली। सहित उनकी पंचायत के सैकड़ों समर्थकों ने रविवार को पार्टी प्रभारी सरदार कुलवंत बाठ की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एसएस जोगटा ने बताया कि बैठक में प्रवक्ता गौरव शर्मा, शिमला शहरी के उप प्रधान सुमित गौतम, उपप्रधान चेत राम ठाकुर, संगठन मंत्री पदम चांद शर्मा, उपप्रधान अमित जोशी, सचिव जेडी चौहान, शिमला शहरी युवा अध्यक्ष रिकी कुकरेजा, शिमला शहरी महिला अध्यक्ष मीरा, जुब्बल कोटखाई के अध्यक्ष मोहिंदर चित्रराटा, कार्यकारिणी ग्रामीण शिमला के प्रधान गोपाल ठाकुर, कुमारसैन विधानसभा के अध्यक्ष नरेश कुमार, रोहडू विधानसभा क्षेत्र के प्रधान नवीन चौहान, प्रदेश प्रवक्ता विजेंद्र सूद, संगठन विस्तार कमेटी के सदस्य लक्ष्मण नेगी, चौपाल विधानसभा क्षेत्र के प्रधान सिंगटा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें