फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट में खुलासा, इनकी लापरवाही से बाल आश्रम से भाग गए थे चार बच्चे

Sat, 22 Jun 2019 01:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बाल आश्रम सुजानपुर से बार-बार फरार हो रहे बच्चों के मामले में पुलिस विभाग की जांच रिपोर्ट पूरी हो गई है। इस जांच रिपोर्ट में बाल आश्रम के एक कर्मचारी की लापरवाही उजागर हुई है। जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस विभाग ने अपने जांच में पाया कि जिस दिन बच्चे आश्रम से चार बच्चे फरार हुए थे, उस रात संबंधित कर्मचारी बाल आश्रम में मौजूद नहीं था।

विज्ञापन


बाल आश्रम में लाइटें खराब रहने से अंधेरा छाया रहता है। जिसके चलते घटना के समय सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी साफ नहीं आई है। इसके अलावा बाल आश्रम में महंगा रेफ्रिजरेटर लगाने के बावजूद फ्रिज खाली रहता है। जबकि फ्रिज के ऑन रहने से बिजली की खपत तो होती है, लेकिन बच्चों को न तो ठंडा पानी मिलता है और न ही कोई अन्य सुविधा।

इसके अलावा बाल आश्रम की चारदीवारी में भी कई खामियां हैं। पुलिस विभाग ने अपनी जांच रिपोर्ट में पाया है कि वर्ष 2015 से लेकर जून 2019 तक बाल आश्रम से बच्चों के भागने के नौ मामले सामने आ चुके हैं। वर्ष 2015, 2016, 2018 और 2019 में दो-दो मामले, जबकि वर्ष 2017 में एक मामला सामने आया था। आश्रम में रहने वाले बच्चों की हाल ही की कोई फोटो नहीं हैं।
विज्ञापन


बच्चों के कई पुराने फोटो हैं, लेकिन बढ़ती उम्र के साथ अब उनके शरीर में कई तरह के बदलाव आ चुके हैं। जिसके चलते लापता होने की स्थिति में उनको पुराने फोटो के जरिये पहचानना मुश्किल है। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि बाल आश्रम मामले की डीएसपी हमीरपुर रेणू शर्मा और उन्होंने खुद जांच की है। जांच में बाल आश्रम के कर्मचारी के लापरवाही सामने आई है। इस बारे में उपायुक्त हमीरपुर को जांच रिपोर्ट सौंप दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें