रोल नंबर 24293 विनीत कुमार के स्थान पर प्रशांत कुमार, रोल नंबर 15514 कमल के स्थान पर कुलदीप, रोल नंबर 48885 अखिल काटल के स्थान पर अनुराग, रोल नंबर 77429 मनीष चौधरी के स्थान पर मंदीप पेपर देने परीक्षा हाल में बैठा, जबकि पुलिस विभाग ने जिन अभ्यर्थियों को रोल नंबर जारी किए थे, वे घर पर ही थे।
जांच के लिए एसआईटी गठित
कांगड़ा पुलिस ने परीक्षा केंद्र में गड़बड़ियों की जांच के लिए रविवार रात को ही एसआईटी गठित कर दी है। डीआईजी संतोष पटियाल ने बताया कि डीएसपी पालमपुर अमित शर्मा को एसआईटी का जिम्मा सौंपा गया है। इसके अलावा अन्य सदस्य भी होंगे। उन्होंने कहा कि सभी आरोपी परीक्षा देने से पहले ही पकड़ लिए गए हैं। इसलिए कांगड़ा जिले की लिखित परीक्षा रद्द नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें- हिमाचल से जेएंडके के लिए बस सेवा बहाल, ईद पर शांति रही तो रात्रि बसें भी चलेंगी
जाली एडमिट कार्ड बनाकर पहुंचा परीक्षा देने
शारीरिक दक्षता में बाहर होने के बाद अभ्यर्थी कंप्यूटर से जाली एडमिट कार्ड बनाकर लिखित परीक्षा देने पहुंच गया। परीक्षा हॉल में जब एक ही रोल नंबर के दो परीक्षार्थी पहुंचे तो दोनों में बहस हो गई। ऐेसे मेें परीक्षा निरीक्षक ने जब जांच की तो एक आरोपी का एडमिट कार्ड जाली निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।