छन्नी बेली और भद्रोया में पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। कोई भी संदिग्ध व्यक्ति मिलने पर उस पर आपराधिक मामले दर्ज किए जाएंगे।पंजाब के साथ सटे हिमाचल के गांव भद्रोया और छन्नी बेली चिट्टे के लिए हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़ और हरियाणा सहित अन्य राज्यों में कुख्यात है।
नशे की ओवर डोज से यहां लोग मर रहे हैं। साथ ही कई आपराधिक गतिविधियों में भी इन नशेड़ी युवाओं का हाथ होता है। यह दोनों गांव पंजाब-हिमाचल की सीमा पर होने के कारण पुलिस कार्रवाई के दौरान नशे के कारोबारी पंजाब भाग जाते हैं।
अब पंजाब-हिमाचल पुलिस ने संयुक्त अभियान चला कर नशे के काम पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रही है। इस दौरान डीएसपी नूरपुर मेघनाथ चौहान, डीएसपी पठानकोट सुखजिंदर सिंह, थाना प्रभारी नूरपुर ओंकार चंद, थाना प्रभारी
पठानकोट रविंदर रूबी, डमटाल पुलिस चोंकी प्रभारी अजीत कुमार, कंडवाल चौकी प्रभारी प्रीतम जरयाल, इंदौरा थाना के अतिरिक्त प्रभारी महिंद्र शर्मा, नगलभूर पंजाब के चौकी प्रभारी गुरविंद्र सिंह, ढांगू चौकी प्रभारी संजय शर्मा सहित पंजाब और हिमाचल पुलिस के सैकड़ों जवान शामिल रहे।