फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: गलू की कैंपिंग साइट में चल रही रेव पार्टी पर पुलिस की दबिश

Mon, 10 Oct 2022 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

एसपी कांगड़ा डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि पुलिस को गलू के जंगल में एक रेव पार्टी चलने की सूचना मिली थी। इसके बाद एएसपी कांगड़ा मयंक चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम को रवाना किया गया।
विज्ञापन
Shimla Police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस थाना मैकलोडगंज के तहत आते गलू के जंगल में एक कैंपिंग साइट पर चल रही रेव पार्टी पर पुलिस ने दबिश दी है। इस दौरान पुलिस ने कैंपिंग साइट से भारी मात्रा में शराब सहित अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। साथ ही आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुष्टि करते हुए एसपी कांगड़ा डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि पुलिस को गलू के जंगल में एक रेव पार्टी चलने की सूचना मिली थी।

विज्ञापन


इसके बाद एएसपी कांगड़ा मयंक चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम को रवाना किया गया। जहां पर पुलिस टीम ने भारी मात्रा में शराब और नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। वहीं रेव पार्टी के आयोजकों के खिलाफ पुलिस थाना मैक्लोडगंज में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की पार्टियों का आयोजन करना गैर कानूनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें