फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाब का फूल देकर बताए यातायात नियम, पुलिस पब्लिक एसोसिएशन ने चलाया अभियान

Sat, 29 Jun 2019 11:10 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के हमीरपुर में पुलिस पब्लिक एसोसिएशन के सहयोग से शनिवार को बस स्टैंड के बाहर मुख्य मार्ग पर गुलाब का फूल देकर वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

विज्ञापन


पुलिस चौकी के बाहर पुलिस पब्लिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ एसएचओ सदर संजीव गौतम की अगुवाई में जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें हेलमेट न पहनने और चौपहिया वाहनों में सीट बेल्ट न लगाने वालों को गुलाब का फूल दिया गया।

नियमों की अवहेलना कर रहे चालकों को गुलाब का फूल देकर नियमों की जानकारी और आगे से ऐसा न करने की हिदायत दी गई। जागरूकता अभियान से पूर्व पुलिस थाना हमीरपुर परिसर में पुलिस पब्लिक एसोसिएशन की बैठक एसएचओ संजीव गौतम की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन


निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में हमीरपुर में दोपहिया वाहन चालकों को दो हेलमेट लगाने के लिए जागरूक किया जाएगा। शहर में वन-वे समस्या को दूर करने के लिए अभियान छेड़ा जाएगा। निर्णय लिया कि पीपीए के सदस्य पुलिस के साथ मिलकर शहर के हर वार्ड में जागरूकता अभियान चलाएंगे।

घर-घर जाकर लोगों से फीडबैक लिया जाएगा। बैठक में एसआई पूजा, पीपीए अध्यक्ष रमेश चंद, महासचिव राजीव पुरी, प्रेस सचिव जसवीर कुमार, सलाहकार नेक राम, सदस्य जसवंत सिंह, लीगल सदस्य नवीन पटियाल, होशियार सिंह, संदीप, सुभाष राज, किशोर, आशीष, लक्ष्मी सिंह, अश्वनी कुमार भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें