फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cryptocurrency Scams: क्रिप्टो करेंसी ठगी से संबंधित शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Wed, 18 Oct 2023 09:41 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

क्रिप्टो करेंसी ठगी को लेकर अभी भी बड़ी संख्या में पुलिस मुख्यालय शिमला में शिकायतें मिल रही हैं।
 
विज्ञापन
क्रिप्टो करेंसी ठगी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने क्रिप्टो करेंसी ठगी से संबंधित शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर व व्हाट्सएप नंबर जारी किया है।  क्रिप्टो करेंसी ठगी को लेकर अभी भी बड़ी संख्या में पुलिस मुख्यालय शिमला में शिकायतें मिल रही हैं। अब शिकायतकर्ताओं की सुविधा के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन नंबर 85447-36565 पुलिस मुख्यालय शिमला में स्थापित किया गया है। शिकायतकर्ता अपनी शिकायतें व्हाट्सएप नंबर 85447-36565 पर भी भेज सकते हैं या अपनी संपर्क जानकारी के साथ Policecrypto66@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं।

विज्ञापन


 पुलिस महानिदेशक कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार कोई भी व्यक्ति क्रिप्टो करेंसी ठगी से संबंधित शिकायत दर्ज कराना चाहता है, तो इस हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकता है। इसके बाद शिकायत को आवश्यक कानूनी कार्यवाही के लिए एसआईटी को भेज दिया जाएगा।  बता दें, क्रिप्टो करेंसी ठगी मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी की ओर से पहले ही मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस संबंध में 24 सितंबर को पुलिस थाना पालमपुर में एफआईआर दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें