फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोघी बैरियर में वाहनों की चेकिंग से ढाई दर्जन डंडे और शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस ने बैरियर पर बढ़ाई सख्ती, चेकिंग के बाद दिया जा रहा प्रवेश
विज्ञापन

शिमला। स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले के प्रवेशद्वार शोघी बैरियर से बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों को चेकिंग के बाद प्रवेश दिया जा रहा है। बुधवार को शोघी बैरियर पर वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक दर्जन डंडे और दो वाहनों से डेढ़ दर्जन बीयर तथा शराब की बोतलें बरामद कीं।
विज्ञापन

सुबह साढ़े दस बजे पुलिस कर्मियों ने दिल्ली और उत्तरप्रदेश नंबर के वाहन तलाशी के लिए रोके। इसमें एक से हॉकी स्टिक और दूसरे से डंडा बरामद हुआ। इसके बाद चार गाड़ियां एक के बाद एक साथ बैरियर पर पहुंची। इसमें दो वाहनों पर छह फुट ऊंचे डंडों में झंडे लगे हैं। पुलिस हेड कांस्टेबल मोतिन कुमार ने वाहन चालकों को डंडा उतारने के लिए कहा। डंडे उतारने के बाद ही वाहनों को आगे जाने दिया गया। दिल्ली के वाहन को तलाशी के लिए रोका गया। इसमें दो युवक सवार थे। वाहन की डिक्की खोली तो एक बोरी में तीन बोतलें हरियाणा मार्का की शराब, 14 बोतलें बीयर और दो खाली बोतलें बरामद हुईं। पुलिस जवान भी देखकर हैरान रहे गए। इसी तरह हरियाणा नंबर की कार में सवार चार युवकों से तीन बोतलें शराब और एक बियर की बोतल बरामद हुई। इसके बाद नशीले पेय पदार्थ को नष्ट करवाया गया। हालांकि कई पर्यटक पुलिस की कड़ी चेकिंग को देखकर वापस लौट गए।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें