फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: जहरीली शराब के अवैध कारोबार के आरोपी ने हाईकोर्ट से वापस ली जमानत याचिका

Wed, 11 May 2022 06:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

जहरीली शराब के सेवन से सात लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस जांच में आरोप है कि हिमाचल प्रदेश में बनने वाली संतरा ब्रांड शराब के लेबल से छेड़छाड़ कर नकली शराब तैयार कर लोगों को परोस दी गई थी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शराब के अवैध कारोबार के कथित आरोपी नीरज ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट से जमानत याचिका वापस ले ली है। पुलिस की जांच में आरोप है कि नीरज ठाकुर के होटल से काफी मात्रा में शराब की अवैध खेप बरामद हुई थी। सुंदरनगर उपमंडल की सलापड़ और कांगू पंचायत में जहरीली शराब के सेवन से सात लोगों की मौत के मामले में नीरज ठाकुर तीन माह से न्यायिक हिरासत में है।  

विज्ञापन


जहरीली शराब के सेवन से सात लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस जांच में आरोप है कि हिमाचल प्रदेश में बनने वाली संतरा ब्रांड शराब के लेबल से छेड़छाड़ कर नकली शराब तैयार कर लोगों को परोस दी गई थी। मंडी पुलिस को संतरा ब्रांड के दो लेबल वाली शराब हाथ लगी थी।

एक में कंपनी के नाम के साथ फूड्स तो दूसरी में फूल्स लिखा था। डीआईजी मंडी रेंज मधुसूदन की अध्यक्षता में गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) इस मामले की जांच कर रही है। विशेष जांच टीम ने कथित आरोपी नीरज ठाकुर के ठेके में अनियमितता पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें