फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: आचार संहिता के बीच नौ लाख किसानों के खाते में पहुंची पीएम सम्मान निधि

Tue, 18 Oct 2022 11:12 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

केंद्र सरकार ने प्रदेश के किसानों के खाते में आन लाइन सोमवार को 12 वीं किस्त जारी की। प्रदेश में अभी तक किसानों को किसान सम्मान निधि की 11 किस्तें जारी कर कुल 22 हजार की राशि प्रत्येक किसान के खाते में डाली जा चुकी है। 
विज्ञापन
हिमाचल विधानसभा चुनाव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में चुनाव आचार संहिता के बीच हिमाचल के नौ लाख किसानों को सम्मान निधि की राशि जारी कर दी गई है।  केंद्र सरकार ने प्रदेश के किसानों के खाते में आन लाइन सोमवार को 12 वीं किस्त जारी की। प्रदेश में अभी तक किसानों को किसान सम्मान निधि की 11 किस्तें जारी कर कुल 22 हजार की राशि प्रत्येक किसान के खाते में डाली जा चुकी है।

विज्ञापन


सोमवार को केंद्र सरकार दो हजार रुपये की 12वीं किस्त भी डाल दी है। केंद्र सरकार साल में दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तें चार-चार माह के अंतराल में जारी करती है। इससे पहले गत मई में किसान निधि की 11वीं किस्त जारी की गई थी। 

प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद किसानों में संशय था कि इस बार  किसान सम्मान निधि की किस्त जारी होने में थोड़ा विलंब होगा। प्रदेश के किसानों को भी देश के अन्य किसानों की तर्ज पर योजना में 12वीं किस्त की राशि भी जारी कर दी गई है। 
विज्ञापन


राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग कहते हैं कि केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि योजना पहले से जारी है। इसमें दो-दो हजार रुपये की किस्त जारी करना चुनाव आचार संहिता के दायरे से बाहर है। इस कारण से प्रदेश के किसानों को भी सम्मान राशि की किस्त जारी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें