फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भोट। नेशनल हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भोट कस्बा निवासी फिरासत का पुत्र अरमान (18) रविवार देर शाम करीब आठ बजे बाइक से अपने घर से थूनापुर कस्बे की ओर जा रहा था। नेशनल हाईवे पर मिलक याकूब अली गांव के पास पास पहुंचते ही सामने की ओर से आ रही एक कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी व घायल युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं सोमवार दोपहर नेशनल हाईवे पर थाना क्षेत्र के कोयली गांव के पास सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से रूद्रपुर के महतोष गांव निवासी बाइक सवार प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें