फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Dharamshala Visit: 16 जून को धर्मशाला आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, कर सकते हैं रोड शो

Fri, 10 Jun 2022 04:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

प्रधानमंत्री का 16 जून को धर्मशाला में 12:00 बजे आने का समय प्रस्तावित है। पार्टी सूत्रों की मानें तो हेलिकॉप्टर से जैसे ही प्रधानमंत्री धर्मशाला में उतरेंगे, वह कचहरी अड्डे से लेकर एचपीसीए स्टेडियम तक रोड शो करेंगे। 
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला के बाद धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोड शो कर हिमाचल की सियासी फिजा गर्मा सकते हैं। हिमाचल भाजपा ने पीएमओ को धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो करवाने के लिए प्रस्ताव भेजा है। अगर पीएमओ ने प्रस्ताव को मंजूरी दी तो धर्मशाला में प्रधानमंत्री का रोड शो होगा। भाजपा के नेताओं ने प्रधानमंत्री के रोड शो के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों की मानें तो रोड शो के सफल आयोजन के लिए शीर्ष नेताओं ने विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार को जिम्मा सौंपा है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धर्मशाला में 16 से 17 जून तक दो दिवसीय दौरा है। इस दौरान प्रधानमंत्री एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में देश के सभी मुख्य सचिवों के साथ बैठक कर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री का 16 जून को धर्मशाला में 12:00 बजे आने का समय प्रस्तावित है। पार्टी सूत्रों की मानें तो हेलिकॉप्टर से जैसे ही प्रधानमंत्री धर्मशाला में उतरेंगे, वह कचहरी अड्डे से लेकर एचपीसीए स्टेडियम तक रोड शो करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें