फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की श्रेजल से बात कर पीएम मोदी को याद आया मंडी की 'सेपू बड़ी' का जायका

Fri, 04 Jun 2021 08:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से सीबीएसई बोर्ड के 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों व अभिभावकों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने हिमाचल के मंडी जिले में स्थित नवोदय विद्यालय पंडोह की छात्रा श्रेजल गुलेरिया से भी बात की।
विज्ञापन
हिमाचल की छात्रा ने पीएम मोदी से बात की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से सीबीएसई बोर्ड के 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों व अभिभावकों से संवाद किया। शिक्षा मंत्रालय, सीबीएसई के विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के बीच चल रहे वर्चुअल संवाद में अचानक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आना और इंटरेक्शन करना मंडी के जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) पंडोह में पढ़ रही 12वीं की छात्रा श्रेजल के लिए ताउम्र याद रखने वाला पल बन गया। गुरुवार शाम प्रधानमंत्री को श्रेजल और सेना से रिटायर्ड उनके दादा भूरी सिंह से बातचीत करते हुए मंडयाली धाम में परोसी जाने वाली सेपू बड़ी का जायका याद आ गया। 

विज्ञापन


श्रेजल ने मोदी से कहा कि ये मेरे दादा हैं और ये आपके बहुत बड़े प्रशंसक हैं। यह सुन प्रधानमंत्री तपाक से बोले कि कहां हैं आपके घर। इस पर श्रेजल के दादा ने अपना गांव मंडी से आठ किमी दूर रति बताया। प्रधानमंत्री ने श्रेजल की मां वनीता कुमारी ने भी बात की। वनीता एचआरटीसी में जूनियर आफिस असिस्टेंट हैं। प्रधानमंत्री ने संवाद के दौरान मंडयाली धाम में परोसी जाने वाली सेपू बड़ी(स्थानीय व्यंजन) को याद किया।

श्रेजल के पिता होशियार सिंह भारतीय सेना में हैं। वह सूबेदार के पद पर जेएंडके कुपवाड़ा में तैनात हैं। छात्रा ने बताया कि उनके पिता ने शुक्रवार के फोन करके बधाई देते हुए कहा कि उनका सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। नेशनल बास्केटबाल की टीम का हिस्सा रह चुकी श्रेजल का कहना है नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति ने उनके स्पीकिंग स्किल के चलते वर्चुअल संवाद के लिए चयन किया था।
विज्ञापन


बता दें पीएम मोदी ने 10 मई 2019 को मंडी में एक रैली के दौरान भी सेपू बड़ी का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि मंडी में लोगों के घरों में उन्होंने सेपू बड़ी खूब खाई है। ऐसा नहीं हो सकता कि हिमाचल में आकर उन्हें सेपू बड़ी याद ना आए। रामस्वरूप जब दिल्ली आते तो सेपू बड़ी पैक करवाकर लाते थे।  लेकिन अगली बार आऊंगा तो मैं यहां से सेपू बड़ी खुद पैक करवाकर ले जाऊंगा। अब उन्होंने फिर इसका जिक्र किया है।

सीएम जयराम बोले- प्रदेश के लिए गर्व भी बात
वहीं सीएम जयराम ठाकुर ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवभूमि हिमाचल के खानपान, संस्कृति व परंपराओं को अपने जेहन में संजोकर रखे हुए हैं। यह प्रदेश के समस्त नागरिकों के लिए हर्ष एवं गर्व की बात है। सीएम ने कहा कि बीते दिन प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से सीबीएसई बोर्ड के 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों तथा अभिभावकों से संवाद किया। प्रधानमंत्री ने इस दौरान मंडी से संबंध रखने वाली बेटी से भी बात की। सीएम ने छात्रा से पीएम की बातचीत का वीडियो भी शेयर किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें